देश भर के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये
सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा जारी कर सकती है. अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, और 2000 रुपये की अगली किस्त पाना चाहते हैं तो अपनी e-KYC, बैंक अकाउंट और आधार लिंकिंग तुरंत चेक कर लें.
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment) का पैसा जल्द किसानों के खाते में आने वाला है.कई राज्यों में सरकार ने पहले ही किसानों के खाते में राहत के तौर पर पैसा भेज दिया है, खासकर उन इलाकों में जहां बाढ़ या भूस्खलन से नुकसान हुआ था. अब बाकी राज्यों के किसानों को भी पीएम किसान की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) के 2000 रुपये मिलने का बेसब्री से इंतजार है.
PM Kisan की अगली किस्त कब आएगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस बार 5 नवंबर या नवंबर के पहले हफ्ते में 2000 रुपये की अगली किस्त जारी कर सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख (PM Kisan 21st Installment date) घोषित नहीं की गई है.
इन राज्य के किसानों के खाते में आए 2000 रुपये
केंद्र सरकार ने इस बार कुछ राज्यों के किसानों को एडवांस में किस्त जारी की है. पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 27 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है. इन राज्यों में हाल ही में बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ था, इसलिए केंद्र ने राहत के तौर पर एडवांस किस्त भेजी.
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी किस्त पहले ही मिल चुकी है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8.55 लाख किसानों के खाते में 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जिनमें 85 हजार से ज्यादा महिला किसान भी शामिल थीं. अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को योजना के तहत कुल 4,052 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं.
पीएम किसान योजना के तहत अब तक 20 किस्तें जारी
सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 20 किस्तें जारी कर चुकी है. यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी और इसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है जो हर चार महीने में 2000 रुपये की समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
पीएम किसान योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है ताकि वे खेती के खर्चों को संभाल सकें. सरकार अब पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan Yojana 21st Installment) जारी करने की तैयारी में है, जिससे करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी.
किसके खाते में आएंगे पैसे और किसे नहीं मिलेगा लाभ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है. यानी जमीन का मालिकाना हक किसान के नाम होना जरूरी है.
लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जो इस योजना के दायरे से बाहर हैं. इनमें शामिल हैं:
- संस्थागत भूमि मालिक (जैसे कंपनी या ट्रस्ट)
- ऐसे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है (ग्रुप D/चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर)
- पूर्व या वर्तमान सांसद, विधायक, मंत्री, मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष
- जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से अधिक है
- जिन्होंने पिछली साल इनकम टैक्स भरा है
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए या आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स
इन किसानों की अटक सकती है अगली किस्त
अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है. सरकार ने साफ कहा है कि बिना e-KYC किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा.
अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है या अकाउंट बंद हो गया है, तो भी अगली किस्त पैसा ट्रांसफर नहीं होगा.
कई किसानों की 2000 रुपये की किस्त इसलिए भी रुक सकती है क्योंकि उन्होंने आवेदन के वक्त गलत जानकारी दी होती है. इसलिए समय रहते अपनी डिटेल्स एक बार जरूर चेक कर लें.
घर बैठे ऐसे करें e-KYC पूरा
- अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं की है तो इसे ऑनलाइन या सीएससी सेंटर के जरिए पूरा कर सकते हैं.
- अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो PM Kisan वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी से e-KYC कर सकते हैं.
- जिनका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है, वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग किसानों के लिए फेशियल रिकग्निशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है.
ऐसे चेक करें Beneficiary List में अपना नाम
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में है या नहीं, तो इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- Farmer Corner सेक्शन में जाएं और ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें
- अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
- ‘Get Report’ पर क्लिक करें
- अगर आपका नाम लिस्ट में दिख रहा है, तो अगली किस्त जारी होते ही आपके खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे.
सख्त जांच और रिकवरी की तैयारी
सरकार ने PM-KISAN के डेटाबेस की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि फर्जी और डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान की जा सके. कई जिलों में ऐसे मामलों का पता चला है, जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारकों या आयकर दाताओं ने भी योजना का लाभ ले लिया था. केंद्र सरकार ने इनसे पैसा वापस वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कई लोगों को रिकवरी नोटिस भी भेजे गए हैं. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अब केवल वही किसान पात्र माने जाएंगे जिनकी जीविका कृषि पर निर्भर है और जो आयकर दाता नहीं हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment Latest Update) का पैसा जारी करने जा रही है.अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, तो अपनी e-KYC, बैंक अकाउंट और आधार लिंकिंग तुरंत चेक कर लें.इससे आप इस बात को लेकर निश्चिंत हो जाएंगे कि आपकी किस्त बिना देरी के सीधे आपके खाते में पहुंच जाए.
किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की जगह आप चाहें तो PM Kisan Mobile App का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद होम पेज पर Know Your Status या Beneficiary Status वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर कर दें।
- अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो Know Your Registration Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Get Data या Get Details पर क्लिक करें।
- इतना करते ही अब आपकी स्क्रीन पर आपका भुगतान स्टेटस दिख जाएगा।
- इससे आपको ये भी पता चल जाएगा कि आपकी 21वीं किस्त जारी हुई है या नहीं।